google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजसू पार्टी के प्रखंड कमेटी की हुई बैठक ।

सभी गांव में जल्द से जल्द चूल्हा प्रमुख बनाने का दिया गया निर्देश

वर्तमान विधायक और सरकार से जानता है त्रस्त — रौशन लाल चौधरी

बड़कागांव, संवाददाता।

बड़कागांव– आजसू पार्टी का प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुचट्टी स्थित पार्टी के प्रखंड आवासीय कार्यालय में प्रखंड सह सचिव घनश्याम कुमार मेहता के अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा किया गया साथ ही साथ सभी को जल्द से जल्द सभी गांव का चूल्हा प्रमुख बनाने का निर्देश दिया गया । बैठक के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़गांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी उपस्थित हुए मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द सभी गांव का चूल्हा प्रमुख बनाने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाए जल्द ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक और झारखंड सरकार के कार्यों से पूरा झारखंड त्रस्त है। झारखंड की जनता आजसू पार्टी को आशा भरी नजरों से देख रही है और इस विधानसभा चुनाव में झारखंड में सरकार बदलने के मूड में है। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक खड़े लोगों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को जाने और समाधान करने का कोशिश करें। वही मौके पर उपस्थित केंद्रीय सचिव सह मुखिया अनिकेत नायक ने कहा कि बड़कागांव और झारखंड का विकास सिर्फ और सिर्फ आजसू पार्टी ही कर सकता है। 15 सालों से एक परिवार का राज्य होने के बावजूद भी बड़कागांव में कोई ऐसा काम नहीं हुआ है जिसे हम राज्य स्तर से लेकर देश स्तर तक बता सके साथ ही साथ विस्थापन का समस्या बड़कागांव में अभी तक बना हुआ है।
मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव अनिकेत नायक,नागेश्वर तूरी, केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, कामेश्वर महतो, लीलाधन साव,जिला सचिव गीरेंद्र प्रसाद, रामचंद्र साव,भुवनेश्वर महतो, निर्मल साव,दीपक कुमार, सुनील कुमार,दिनेश महतो, भुनेश्वर साव,मोहन कुमार साव,बैजनाथ साव,सुनील कुमार, देवलाल महतो, खेमलाल महतो, बैजनाथ साहू, शिबू महतो, इत्यादि लोग उपस्थित थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)