google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन वितरण प्रणाली नबीनगर के अध्यक्ष बने संजय सिंह

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 23 जुलाई 2024 मंगलवार को मारवाड़ी धर्मशाला नबीनगर में जन वितरण प्रणाली विक्रेता की बैठक जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।बैठक का संचालन जिला संगठन मंत्री सिंटू सिंह ने किया।बैठक मे प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।संघ के अध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश्वर कुमार एवं रवि दुबे, सचिव बालमुकुंद सिंह, उप सचिव बसंत यादव , कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार उप कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संयोजक साहिब सिंह उप संयोजक मो रफीक , मीडिया प्रभारी चंचला देवी उप मीडिया प्रभारी नीतू कुमारी, प्रवक्ता दीनानाथ कुमार उप प्रवक्ता सुबोध कुमार, संरक्षक हेमंत कुमार सिंह उप संरक्षक धनंजय शर्मा, संगठन मंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह, उप संगठन मंत्री ब्रिज मोहन राम ,को चयन किया गया।वहीं कार्यकारिणी सदस्य शिवपूजन दुबे ,सतीश मिश्रा, अवध कुमार, शमशाद अली, हेमंत कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार ,चंदन कुमार, शारदा सिंह को चयनित किया गया । मौके पर जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग मिलकर काम करेंगे।डीलर में एकता बना रहेगा। वहीं नया अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने शपथ लेते हुए कहा कि संघ के अध्यक्ष के रूप मे मै अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)