भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / ऊपरघाट : बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र के नावाडीह प्रखण्ड स्थित ऊपरघाट के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय बरई में उन्होंने पोषाहार में खाना पकाने वाली को ठंड को देखते हुए कंबल दे कर ठंड से बचने की सलाह दिए।
विद्यालय में 202 छात्र-छात्राएं में 198 की उपस्थित पायी जाने से प्रधानाध्यापक गोस्वामी का सराहनीय प्रयास और बेहतर शिक्षा के लिए तारीफ़ किए। जबकि वर्ग सप्तम और आठवीं की बच्चों को परीक्षा पत्र में उतर देने और लिखने का सरल उपाय भी बताए जिससे बच्चों को अच्छे मार्क्स प्राप्त होगा। मौके मैं सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने मौखिक रूप से विद्यालय से दो शिक्षक का सहायक शिक्षक में चयन हो जाने से बच्चों को पठन – पाठन में दिक्कत हो रही है इसकी चर्चा प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी से किया ।
जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा । वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बरई के शिक्षक गोस्वामी जी का पोषाहार और बच्चों का अनुशासन सराहनीय है। नावाडीह प्रखण्ड के हर विद्यालय के शिक्षक इसी तरह का अनुशासन बच्चों और शिक्षक में बनाए रखे जिसे बच्चों को प्रश्न पूछने में आशानि होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में लग रहे फाइबर ब्लॉक से स्कूल की सुंदरता बढ़ेगी। वही विद्यालय का हर रिकार्ड विद्यालय में शत प्रतिशत सही पाया गया। मौके पर उपमुखिया जागेश्वर महतो, गावस्कर , नरेश सिंह,नागेश्वर कुमार, चंचला कुमारी, पूजा कुमारी, जलेश्वर महतो, जितेंद्र महतो सहित आदि लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



