शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत पूरे देश में सेवा के कार्यक्रम चला रही है। शाहजहांपुर में भी पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है।रक्तदान शिविर के साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों का परीक्षण कर दवाएं उपलब्ध कराई गईं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो सपना दिखाया, आज देश उसी दिशा में मजबूती से बढ़ रहा है। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि दुश्मन ने जब भी आंख दिखाई, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। यही वजह है कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में बढ़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे व्यक्ति का जन्मदिन मनाना हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



