google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना दुद्धी की साइबर टीम ने फ्राड हुई धनराशि कुल 17,500/- रुपये मूल खाते मे कराया वापस

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। दीपक कुमार गुप्ता पुत्र विजेन्द्र साव निवासी डूमरडीह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई के माध्यम से 17,500/- रुपये की ठगी कर ली थी जिसके सम्बन्ध मे आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर लॉगिन करके आनलाईन शिकायत दर्ज करायी थी ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एंव अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा एनसीआरपी पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 17,500/- रुपये को आवेदक के मूल बैंक खाते में आज दिनांक 17.09.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना दुद्धी की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)