google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सद्गुरु सदाफल के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन।

समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया

पलामू (झारखंड) 15 नवंबर 2024:सद्गुरु सदाफल देव विहंगमयोग संस्थान के माध्यम से संत श्री विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 15 नवंबर 2024 को नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरईडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विहंगम योग संस्थान के पलामू जिला संयोजक बनारसी प्रसाद जी के उपस्थिति में संपन्न किया गया। रक्तदान का शुभारंभ सद्गुरु के स्वागतगान , मंगल गान एवं सद्गुरु प्रभु के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया।रक्तदान शिविर में सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के अनुयायियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिये। शिविर में 27 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में उपस्थित गुरु भाई बहनों रक्तदान किए ,राम गोविंद यादव,विकास कुमार राय,सुरेश राम,जनेश्वर राम समाजसेवी ,राकेश कुमार,बाबूराम साहू ,अनुज विश्वकर्मा,मनोज विश्वकर्मा,संदीप विश्वकर्मा, कृष्ण यादव ,सुरेंद्र यादव ,जितेंद्र प्रसाद ,राजू प्रसाद ,राजेंद्र प्रसाद ,नरेश सिंह , रामविलास रजक ,रामू कुमार ,राजन साह ,विनय कुमार , उमेश भुईयां ,राहुल कुमार , राजकुमार सिंह, प्रेमा देवी ,सुमन देवी ,रंजू देवी, प्रमोद राम, रामाशीष विश्वकर्मा


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)