google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शराब पीकर आपस में मारपीट के मामले मे सात गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 15 नवंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र से शराब पीकर आपस में मारपीट करने में मामले मे पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र के मेह गांव के भुइया टोला निवासी कुंदन भुइया,धर्मेंद्र भुइया,धनंजय भुइया,मिथिलेश भुइया, गिरजा भुइया,लालबहादुर भुइया और अकलेश भुइया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सभी अभियुक्तों पर शराब पीने, गली गलौज करने ,और आपस मे मारपीट करने की नारारी कला खुर्द थाना में कांड संख्या 73/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज था।यह कारवाई थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बल द्वारा किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)