लोगों में दहशत का बना माहौल
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
दैनिक समाज जागरण
बलिया(उत्तर प्रदेश) के थाना-सिकंदरपुर अंतर्गत-(पाण्डेय टोला)डोमनपूरा मे एक 16 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार (उत्तर प्रदेश) के जनपद-बलिया से मिली जानकारी के अनुसार थाना-सिकंदरपुर स्थित कस्बा के (पाण्डेय टोला) डोमनपूरा मे बुधवार को एक 16 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से आस/पास के मोहल्ले के लोगों में सनसनी फैल गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बताया जाता है कि सिकंदरपुर स्थित डोमनपूरा मे पाण्डेय टोला निवासी लगभग16 वर्षीय-सुजीत कुमार (मोटू)पुत्र स्व०त्रिभुवन(गाटर) का अपने ही टीनशेड घर के अंदर बांस मे फंदा से लटका शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।बताया जाता है कि उक्त घटना की जानकारी तब मिली जब एक छोटी बच्ची जो रिश्ते में चचेरी भांजी लगती थीं।वो सुजीत मामा,सुजीत मामा की पुकार लगाते हुई घर के अंदर गई और सुजीत द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तब वह छोटी बच्ची,बाहर निकल कर शोर मचाना शुरू कर दी।बच्ची के रोने,शोर मचाने से आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो,बच्चे के बताए अनुसार,लोग घर के अंदर जा कर शव को देखते हुए,तरह तरह की बाते करने लगे।भीड़ मे से ही किसी ने शव को जिंदा समझ,फंदे से लटके शव को उतारकर चारपाई पर लिटा दिया। इसी बीच भीड़ मे से ही,किसी ने पुलिस को अविलंब सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी-रविंद्र कुमार पटेल ने तत्काल थाना प्रभारी-दिनेश पाठक सूचना दिया।वे क्षेत्राधिकारी-आशीष मिश्रा,के साथ घटना स्थल पर पहुंच,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।बताया जाता है कि मृतक-सुजीत कुमार के माता/पिता नहीं थें। सुना जाता है कि वे मां बाप का अकेला संतान था।और राजस्थान में अपने चाचा के साथ ही रहा करता था। मंगलवार को ही अपने गांव आया हुआ था।और बुधवार की सुबह उसकी लटकी लाश मिली। क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



