google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वृद्ध व्यक्ति का सोन पम्प नहर में मिला शव, मचा हड़कंप।

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

सलखन/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के बैरहवा टोले मे शनिवार की सुबह एक शव तैरता दिखाई देने से लोगो मे सनसनी मच गया और लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी सूचना स्थानीय लोगो ने चोपन पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से सोन पम्प नहर से शव को बाहर निकलवा कर लोगो से शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान रामकुमार गोंड उर्फ गईता पुत्र इनरमन गोंड, उम्र लगभग 70 बर्ष निवासी बशहवा टोला, ग्राम पंचायत बेलच, थाना चोपन के रूप मे हुई। सूचना पर बेलछ प्रधान श्याम नरायन गोंड ने भी मौके पर पहुंच कर मृतक की शिनाख्त अपने ग्राम पंचायत के निवासी रामकुमार गोंड के रूप मे की और बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे वह वह एक दिन पुर्व घर से गुमशुदा थे परिजन उनको खोजबीन मे लगे रहे। स्थानीय लोगो ने सोन पम्प नहर पास करते समय पुलिया से अनियंत्रित होकर गिर पड़ने से पानी मे डूबकर मौत हो जाने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल चोपन पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के पश्चात पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया ताकि मौत का असल कारण स्पष्ट हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)