समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
जंसा थाना क्षेत्र के भतसार गांव से गुजर रही वरुणा नदी में बुधवार को पूजा -पाठ के बचे माला फूल आदि अवशेष को नदी में प्रवाहित करने गये दो किशोरो की वरुणा नदी में डूब जाने की आशंका जताई गयी थी। बताते चले कि जंसा क्षेत्र के भतसार गांव में जयप्रकाश सिंह उर्फ लवकुश सिंह के घर बीते तीन दिन पूर्व रामायण पाठ का आयोजन था जिसमें भिखारीपुर राजातालाब निवासी उनका भांजा कार्तिकेय पुत्र अभिषेक राय उम्र लगभग 15 वर्ष आया हुआ था। वहीं बुधवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे जयप्रकाश सिंह का पुत्र आयुष सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष एवं भांजा कार्तिकेय उम्र लगभग 15 वर्ष के साथ भतसार के बलबलवा घाट पर पूजा पाठ के बचे सामग्री को बाइक से लेकर प्रवाहित करने गये थे। जहां से देर शाम तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने वरुणा नदी में दोनों किशोरों के डूबने की आशंका जताई थी।वही मौके से पुलिस ने मोबाईल, कपड़ा,एव बाइक बरामद किया था।साथ ही जंसा पुलिस द्वारा बुधवार की देर रात घटना की सूचना एनडीआरएफ को दी गयी थी। गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने लगभग1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव को बरामद किया।कार्तिकेय इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण किया था और घर का इकलौता चिराग था पिता अभिषेक राय जालान शहावाबाद में अकाउंटेंट है। घटना से मां पिंकी सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।वही आयुष दो भाई बहनों में बड़ा था पिता जय प्रकाश उर्फ लवकुश ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाते है मां शिल्पी सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



