समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर (वाराणसी)
नेहरू युवा केंद्र माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित सीमावर्ती युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित धमचक मेडिसिन सेंटर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत जिला विकास अधिकारी डॉ डी आर विश्वकर्मा ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं उपस्थित अतिथियों को बैच अलंकरण कर शुरू किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने पश्चिम बंगाल (जलपाईगुड़ी) उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) सिक्किम (सिक्किम) राजस्थान (गंगानगर) असम (कामरूप) बिहार (मधुबनी) जिले से उपस्थित कुल 27 युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर युवा निश्चित रूप से देश समाज के उत्थान के सपने देखता है लेकिन कई बार कुसंगत के कारण गलत रास्ता अख्तियार कर लेता है जिसके परिणाम स्वरुप उसका जीवन अंधकारमय हो जाता है। युवा जो भी काम करें दूर दृष्टि देखकर करें क्षणिक लाभ कष्टकारी हो सकता है। युवाओं का पहला धर्म सीखना होता है जितना आप लोग सीखेंगे उतना ही आप लोग समाज में अपनी एक अलग पहचान बन पाएंगे साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया से युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी युवाओं के बीच साझा किये। नेहरू युवा केंद्र युवाओं के अंदर राष्ट्रहित की भावना का विकास कर रहा है जो काबिले तारीफ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्ति जिला विकास अधिकारी डॉ डी आर विश्वकर्मा ने कहा कि काशी में ज्ञान और आध्यात्मिक की गंगा बहती है आप युवा काशी के संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, वेशभूषा खानपान के बारे में जाने और संकट के समय में एक दूसरे की सहायता अवश्य करें। साथ ही साथ अपने आचरण एवं वाणी में शुद्धता अवश्य बनाए रखें जीवन में हर समय सीखने का निरंतर प्रयास करें रात में सोने की पहले दिनभर में हुई गतिविधियों के बारे विचार अवश्य करे। निया, पारर्थना, अजय कुमार आदि युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए लेखाकार सुभाष चंद्र प्रसाद ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। जिला युवा अधिकारी वाराणसी प्रतीक साहू ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक अंगद यादव ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



