*पलहीपट्टी प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न,बच्चों ने की सराहनीय प्रस्तुति।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। भारत के भविष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास का दायित्व शिक्षक के कार्यकुशलता पर निर्भर होता है।रचनात्मक विकास कर प्रतिभा निखार लाने का कार्य करें ताकि बच्चे जीवन में ऊंचाइयां हासिल कर सके।
प्राथमिक विद्यालय पलहीपट्टी विकास खंड हरहुआ में वार्षिकोत्सव उद्घाटन अवसर पर बच्चों ,अभिभावकों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने व्यक्त किया। तथा बच्चो को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
बच्चों ने नृत्य ,गीत ,झांकी सहित अन्य मनमोहक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की। साथ ही समूह नृत्य पर खूब धमाल मचाया।
वार्षिकोत्सव में प्रमुख रूप से
प्राथमिक शिक्षक संघ हरहुआ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर सिंह,एस आर जी राजीव सिंह ,आशुतोष पांडेय ,एआरपी अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह, सहायक अध्यापक अंजू शर्मा, दीप्ति सिंह, मीनू सिंह, दिनेश गुप्ता व शिक्षा मित्र रानी देवी ,अभिभावकजन सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
मंच संचालन आशुतोष पांडेय एआरपी द्वारा किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



