समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।पिछले कई दिनों से वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता के खेल मैदान में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में एथलीट,योगा ताईक्वांडो,वॉलीबॉल एवम चेस जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहाँ एक तरफ़ बढ़ती गर्मी और लू जैसे हालातों ने आमजन को परेशानी में डाल रखा है वही इन बच्चों का सीखने के प्रति उत्साह देखने योग्य है। लगातार बच्चों की बढ़ रही संख्या इस बात का प्रमाण है।शिविर के शुरुआती चरण में लगभग 100 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। और आज ये संख्या 250 पार कर चुकी है।खेल और योग का प्रशिक्षण विद्यालय के अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से बच्चों को दिए जा रहे है ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या ने ये जानकारी देते हुए बताया की भविष्य में ऐसे शिविर बच्चो के स्वास्थ और सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे ।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



