समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
किसी की मददत करने का विचार अगर कोई ठान ले तो किसी न किसी प्रकार से मददत कर ही देता है।चाहे उसे कितने भी प्रकार का कष्ट झेलना पड़ जाए।गरीब असहाय लोगों की मददत करने वाले काशी के लाल मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी (बाबा) ने एक बार फिर दिव्यांग भाई को ट्राई साइकिल देकर मददत करने का कार्य किया।इनके द्वारा किए गए इस नेक कार्य की क्षेत्र के लोगों ने खूब तारीफ भी किया।बताते चले इनके द्वारा किए जाने वाले मददत के कार्य के कारण ही इन्हें कई बार पुरस्कार और प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।आज आयोजित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय,वीर बहादुर यादव,नमन मिश्र,दुर्गेश पांडेय,विजय शंकर पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



