निःशुल्क प्रवेश पास का वितरण शिव अनुराग भवन राजकिशोर नगर में 15 से प्रारम्भ
समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
बिलासपुर /टिकरापारा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के टिकरापारा, राज किशोर नगर एवं शुभम विहार सेवाकेन्द्र द्वारा बहतराई खेल परिसर (इन्डोर स्टेडियम) में विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 23 जुलाई, 2023 सुबह 10 बजे किया जा रहा है। ‘खुशियों का पासवर्ड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम को सम्बोधित करने जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ एवं विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का शुभ आगमन हो रहा है।
टिकरापारा सेवाकेन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बतलाया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क है परन्तु पंजीयन कराना अनिवार्य है। tikrapara.bk.ooo/registration वेबसाइट पर जाकर बहुत सरल तरीके से गूगल फॉर्म भरकर सभी अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के पश्चात् *15 जुलाई से राज किशोर नगर में स्मृति-वन के पास स्थित शिव-अनुराग भवन सेवाकेन्द्र से प्रातः 8 से 12 एवं शाम 5 से 9 बजे तक निःशुल्क प्रवेश पास प्राप्त किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के पश्चात् जीवन में खुशियों की श्रृंखला को निरन्तर बनाए रखने के लिए 24 जुलाई से निःशुल्क सात दिवसीय ‘‘खुशी हर पल’’ मेडिटेशन कैम्प का आयोजन टिकरापारा के हार्मनी हॉल में एवं राज किशोर नगर के शिव-अनुराग भवन में किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



