google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्राह्मण सभा ने ब्राह्मण धर्मशाला बरवाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह का किया आयोजन 

 
हिसार (राजेश सलूजा) : ब्राह्मण सभा बरवाला के तत्वावधान में बरवाला शहर में टोहाना मार्ग पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के प्रांगण में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सभा सदस्य शिव कुमार कौशिक और पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हलका राई विधायक मोहन लाल कौशिक ने शिरकत की और अध्यक्षता हलका बादली विधायक कुलदीप वत्स ने की। मंच संचालन शिव कुमार कौशिक ने किया। हलका बादली  विधायक कुलदीप वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंदर फैली सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए और समाज को शिक्षित करने के लिए वो हमेशा प्रयासरत हैं। उन्होंने समाज की एकजुटता बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयास करते रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि हलका राई विधायक मोहन लाल कोशिक ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के दिखाए हुए रास्ते पर चलने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित किया। ब्राह्मण सभा पूर्व जिला प्रधान दयानंद शर्मा और ब्राह्मण सभा बरवाला प्रधान चंद्र शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व प्रधान अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज के अंदर फैली हुई बुराइयों को दूर करने के लिए आह्वान किया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ कुलदीप शर्मा, प्रवीण शर्मा खेदड़, देवेंद्र शर्मा, सुशील मंगाली व लालचंद शर्मा ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के सदस्य मास्टर सुरेश शर्मा, विवेक शर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ हर्ष मोहन भारद्वाज, महेश शर्मा, सुनील शर्मा, जोगाराम शर्मा, पवन कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम मतलोडा, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, राकेश गर्ग, पूर्व पार्षद रमेश सरदाना बैटरी वाला व मुनीष गोयल समेत हजारों की तादाद में समाज के लोग मौजूद रहे। 


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)