google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आगामी 26 फरवरी को ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी मनाएगा बसंत उत्सव होली मिलन समारोह -शिववल्लभ मिश्र

दैनिक समाज जागरण
विश्वनाथ आनंद
गया(बिहार)-21फरवरी2023- ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी के तत्वाधान में टिकारी स्थित प्राचीन श्री श्री 1008बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में एक आवश्यक बैठक संस्था के अनुमंडल संरक्षक गोविंद बैठक की अध्यक्षता में आहूत किया गया . जिसमें सामूहिक निर्णय लिया गया कि बसंत उत्सव होली मिलन समारोह आगामी 26फरवरी 2023दिन रविवार को समय 11बजे से टिकारी स्थित मटर शाह के मंदिर प्रांगण में आहूत किया जाएगा. उक्त जानकारी ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी के सचिव शिव वल्लभ मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही . उन्होंने आगे कहा कि आयोजित होली मिलन समारोह में पारंपरिक होली गायन अर्थात होली का राग भी प्रस्तुत किया जायेगा। वही सामूहिक अबीर गुलाल मशाला व पुआ पूड़ी का भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस मिलन समारोह का आयोजन की जिम्मेवारी नगर परिषद टिकारी के अध्यक्ष योगेंद्र वैध को दिया गया है। वही सहयोगी के रूप में प्रदीप गौतम, अनुमंडलीय सचिव शिवबल्लभ मिश्र, ललित मिश्र, शंभू पाठक, अर्जून राय, सचिदानंद पाठक होंगे .


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)