समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर ।जिले के कोतवाली थाने क्षेत्र मे दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमे एक युवती की दयालबंद मे हत्या कर उसे कस्तूरबा नगर के एक घर मे लाश को कार मे छुपा दिया, लाश मिलने की खबर लगते हि क्षेत्र मे हड़कंप मचा गया। लाश मिलने की खबर मिलते हि मौके पर बड़ी संख्या मे लोगों की भीड़ पहुँच गई है। वही पुलिस विभाग के आला अधिकारी क्राइम सिन मे पहुँच जाँच मे जुट गए है। भिलाई की रहने वाली युवती जो बिलासपुर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओ की पढ़ाई कर रही थी, पिछले 4 दिनों से लापता थी, जिसकी लाश शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक सेंट्रो हुंडई कार में मिली है, मामले में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है, जो भिलाई निवासी है, वह पिछले 4 दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी, वही आज थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तूरबा नगर इलाके में उसकी लाश कार से पुलिस ने बरामद की है।
गला घोंटकर उतारा मौत के घाट आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार शेयर मार्केट के पैसे के लेनदेन को लेकर युवक ने अपनी महिला मित्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर लाश को गाड़ी में छुपा कर घर में रख दिया, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.. पूरा मामला बिलासपुर का है जहां आशीष साहू दयालबंद में मेडिकल की दुकान का संचालन करता है, वही भिलाई की प्रियंका सिंह से उसकी मुलाकात मेडिकल में आने-जाने के दौरान हुई पर, जहाँ दोनों मिलकर शेयर मार्केट में पैसे लगाने लगे कुछ समय बाद जब उन्हें नुकसान हुआ तो दोनों के बीच खटपट शुरू हो थी, इस दौरान प्रियंका सिंह आशीष साहू पर पैसे के लिए दबाव बना रही थी,जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर युवक ने गाड़ी में दयालबंद के पास उसकी गला दबाकर हत्या कर दी,और युवती की लाश को गाड़ी में भरकर अपने कस्तूरबा नगर स्थित घर पर रख दिया मामले की भनक जैसे ही पुलिस को लगी तो शाम तक पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उसके घर तक पहुंच गई और लड़की की लाश को बरामद कर लिया है वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 21 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 21 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें पूजास्थल हिंदू…
- भरत तिवारी प्रकरण में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, यूपी के कई जिलों में सौंपा ज्ञापनसमाज जागरण: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के पदाधिकारियों ने भरत तिवारी प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर उनकी हत्या की गई है।…
- किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्सवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।20 जून।आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम ने किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल (परीक्षण अभ्यास) आयोजित किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित…
- एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर दूर चली गोली, साकची में युवक की फायरिंग से मचा हड़कंपदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर शहर के व्यस्ततम और संवेदनशील इलाकों में शामिल साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने सरेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना एसएसपी कार्यालय…
- नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानितदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (एनएसयू) के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








