google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तालाब का टुटा तट बंध आवागमन बाधित

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया क्षेत्र के मगरबिला तालाब का तट बंध टूटने से तालाब का पानी कच्चे मार्ग पर बह रहा है जिससे आवागमन बाधित हो गया है ग्रामीणों ने तट बंध की मरम्मत और कटान में मिट्टी भरने की मांग की है जिससे वे सुरक्षित रूप से अपने गांवो तक पहुंच सके इस रास्ते से हलिया बाजार से शार्ट कट साइकिल और पैदल आने जाने वाले सिकटा मगरबिला बंजारी पंवारी इंद्रवार अमदह आदि गांवो के लोग आवागमन होता है लेकिन मगरबिला तालाब का तट बंध टूटने से कच्ची सड़क पर पानी बह रहा है जिससे आने जाने वाले ग्रामीणों को महुगढ़ से पांच किलोमीटर दूर घूमकर आना जाना पड़ रहा है ग्रामीणों ने तट बंध को दुरुस्त मरम्मत कराने की मांग किया है पानी के बहने से कटान में मिट्टी भरकर आवागमन शुरू कराने की मांग किया है अभिमन्यु त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, मोहन कोल, इंदल मौर्या, जटाशंकर ओझा, श्याम नारायण तिवारी, कमलेश तिवारी धीरेन्द्र तिवारी आदि ने उच्च अधिकारियो का ध्यान आकृष्ट कराया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)