राजगढ़ के प्रसिद्ध कजरहवा मेले के सड़कों को शहनाई कंस्ट्रक्शन की टीम ने कराया दुरुस्त

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर/ विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार ग्राम पंचायत और राजगढ़ के ग्राम पंचायत के मध्य में बकहर नदी पर बना पुल काफी क्षतिग्रस्त होने से आने-जाने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। राजगढ़ का प्रसिद्ध कजरहवा मेला तो अब लगभग 4 दिन का समय शेष बचा है लेकिन रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नदिहार गांव के युवा समाजसेवी सुजीत पटेल के नेतृत्व में कई बार गिट्टी गिराया गया लेकिन बारिश में खराब हो जा रहा था उनके इस अथक प्रयास से आज शहनाई कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल के द्वारा राजगढ़ के प्रसिद्ध कजरहवा मेला में कच्चा रास्ते के ऊपर गिट्टी भस्सी गिराकर सुचारू रूप से चालू कराया गया। इसके अलावा बकहर नदी पर बना पल पर गड्ढे होने से आगमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था उसे पर भी गिट्टी भस्सी गिराया गया जहां पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और इस प्रयास की प्रशंसा भी की। क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबू नंदन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। राजगढ़ और नदिहार के ग्राम प्रधानों अगर पहले ध्यान दिया होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। लेकिन ध्यान न देने से दिन प्रतिदिन हर साल बारिश में गड्ढे होते जा रहे थे। किसी को देखते हुए आज शहनाई कंस्ट्रक्शन की टीम अजय कुमार सिंह अमरेश सिंह रिसु सिंह मनीष सिंह रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)