google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, भारी सुरक्षा के बीच हटाया गया अतिक्रमण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर ( बिहार)नबीनगर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को हुई कार्रवाई के बाद गुरुवार को भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी और बुलडोजर चलाए गए। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम जारी रखा।गुरुवार को अभियान की शुरुआत बस स्टैंड के समीप पुनपुन नदी पुल से की गई। यहां से स्टेशन रोड जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। सड़क किनारे लोहे की बनी कई गुमटियों और अस्थायी दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन भारी पुलिस बल के कारण अभियान नहीं रुका।नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि यह अतिक्रमण मुक्त अभियान अभी रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “सदर एसडीओ के आदेश पर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। आज पुनपुन पुल से स्टेशन रोड तक कार्रवाई हुई है। आने वाले दिनों में टंडवा रोड, जनकपुर पोखरा, दास मोहल्ला, शनिचर बाजार और मंगल बाजार समेत सभी मुख्य सड़कों व मोहल्लों में अभियान चलाया जाएगा।


प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे अवैध कब्जे के कारण शहर में रोज जाम की स्थिति बनती थी। स्कूली वाहन, एंबुलेंस और आम लोगों को भारी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी तरह के विरोध या विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मौके पर दंडाधिकारी बिजेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)