google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फर्जीवाड़ा कर जमीन अपने नाम कराने वाले परमुकदमा दर्ज

समाज जागरण वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी।चितईपुर थाना क्षेत्र के नासीपुर के रहने वाले राकेश प्रसाद सिंह की शिकायत पर कोर्ट के निर्देश पर जमीन फर्जीवाड़ा कर अपने नाम करने वाली कुमार अर्चना उर्फ आनंद अनन्या आचार्य निवासी पनसलवा थाना बेलदौर खड़िया बिहार की रहने वाली के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. राकेश सिंह का आरोप है कि आरोप कुमारी अर्चना उर्फ आनंद अनन्या आचार्य ने फर्जीगिरी करते हुए उनकीमाता शिवचंद्र देवी बनाकर एक रजिस्टर्ड मुख्तारनामा दिनांक20 अप्रैल 2016 को अपने साथी के पक्ष में किया है. जबकि जमीन नासीपुर के रहने वाले रामउजागिर सिंह की पत्नी शिव चंद्र देवी के नाम है. शिव चंद्र देवी बनाकर जालसाजी करने वाली ने उस जमीन का मुख्तारनामा कर दिया.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)