google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शादी के नाम पर रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज

समाज जागरण वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर भेलूपुर थाने में भेलूपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर सत्यपाल राजभर निवासी बैरीबन पांडेपुर लालपुर के रहने वाले के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी सत्यपाल राजभर के साथ 26 अप्रैल को होना तय हुआ था। इसके पहले शादी का पूरा रस्म हो गया था। अमानत पर₹100000 नगद सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान दिया गया था.इस दौरान पीड़िता को जानकारी मिली कि युवक का संबंध किसी और युवती के साथ है। युवती का एक बार आरोपी अबॉर्शन भी करवा चुका है।इस बाबत बात करने पर आरोपी ने उसे स्वीकार किया। और पीड़िता से कहा कि वह भी साथ में रहेगी। तुम्हें शादी करना हो तो करो। इसके बाद से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई.पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)