समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत प्रस्ताव प्राप्त कर शासन को प्रेषित किये जाने हेतु समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्य आई0टी0आई0, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से सम्बन्धित प्रस्तावों की पीपीआर एवं डीपीआर आगामी दो दिवस के भीतर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में 01 करोड या उससे अधिक लागत की परियोजाएं शासन को भेजी जानी है ताकि इन क्षेत्रों में विकास कार्यो को प्रगति मिल सके। उन्होने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ में विकास खण्ड शिवगढ़ एवं नगर पालिका परिषद बेल्हा क्षेत्र से सम्बन्धित परियोजनाओं को शासन को प्रेषित किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस कार्य को विशेष प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये और कहा कि प्रत्येक विभाग समय सीमा का कड़ाई से पालन करें ताकि योजनाओं का लाभ शीघ्रता से जनता तक पहुॅच सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं अन्य प्रमुख जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



