दैनिक समाज जागरण
राजेंद्र प्रसाद मिश्र, ब्यूरोचीफ
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, झारखंड प्रदेश।
धनबाद (झारखंड) 2 नवंबर 2023:- मार्क्सवादी समन्वय समिति ने अपने दिवंगत नेता सह झारखंड आंदोलनकारी मनबोध महतो की
02/11/23 को दुसरी पुण्यतिथि मनाई। मौजूद लोगों ने का0 महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण किया ,बाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,जिसकी अध्यक्षता शिवाकर महतो ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मासस महासचिव हलधर महतो ने कहा कि मनबोध महतो एक क्रांतिकारी विचारक और प्रखर समाजवादी थे। उन्होंने सदैव समाज को जगाने का काम किया। वे एक संघर्षशील व्यक्ति थे जो सदैव दुसरो के हक अधिकार के लिए लड़े।
सभा को संबोधित करने वालो मे दिलीप महतो,अजय महतो, मंटु महतो, अशोक दसौंधी, मुखिया धनेश्वर महतो,राम सिंह, याकूब अंसारी, राजेश महतो, ठाकुर महतो आदि दर्जनो ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



