google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा में हर्षोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

नोएडा स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विभाग द्वारा दिनांक 11.10.25 को अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ “हर्षोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य श्री ए . एन.साधु जी ने एवं प्रधानाचार्या जी ने दीप प्रज्वलन करके किया।इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण और दीपावली के पावन पर्व की झलकियां प्रस्तुत कीं।


बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामायण नाटिका में भगवान राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को मनमोहक ढंग से दर्शाया गया, वहीं दीपावली पर आधारित नृत्य और गीतों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल छा गया।इस अवसर पर नन्हे मुन्नों की एक ई मैगज़ीन हुनर की भी शुरुआत की गई। जन्मदिवस पर वृक्ष लगाने की परंपरा भी शुरू की गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू जी ने बच्चों के आत्मविश्वास और सृजनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम जागृत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।अभिभावकों के लिए रामायण से संबंधित खेलो का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख श्रीमती अनीता त्रिखा, श्रीमती सीमा आहूजा एवं श्रीमती मीनाक्षी पाठक जी (करिकुलम हेड ) उपस्थित रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)