दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद। आजाद समाज पार्टी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी व नगर पंचायत साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी की ओर से हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गुरूवार को मौहल्ला बांसफोडान मोटाआम स्थित आजाद समाज पार्टी के कैंप कार्यालय पर हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आजाद समाज पार्टी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी व नगर पंचायत साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी की ओर से एक सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकारो को खुर्शीद मंसूरी की ओर से फूल मालाए पहनाकर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने सभी पत्रकारो को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पत्रकार दिन भर भागदौड़ कर समाचार इक्ट्ठा करता है। भ्रष्ट लोगों के खिलाफ लिखता है। और समाज को जागरूक करता है। सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करना चाहिए। इस मौके पर मौजूद सभी पत्रकारो ने कार्यक्रम में गीत, ग़ज़ल, कविताए पेश कर कार्यक्रम को बेहद खूबसूरत बनाया।
कार्यक्रम में हिन्दी पत्रकारिता के लिए पत्रकारो को चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने फूल मालाए पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया कार्यक्रम मे क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु व गणमान्य लोग लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



