भारत के वीर महाराणा प्रताप जी की जन्मतिथि ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, 29 मई दिन गुरुवार को भव्य जयंती समारोह का आयोजन उन्नाव जनपद के अरोड़ा रिसॉर्ट लॉन कब्बा खेड़ा में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का विस्तार आज दोपहर 12 बजे से चार बजे तक वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता, प्रमुख रूप से हिंदू युवा वाहिनी लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान जी ने की महाराणा प्रताप की आठ फुट विशाल भित्ति चित्र का अनावरण करते हुए कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र जी ने , सर्वप्रथम मंच पर विराजमान वरिष्ठों को महाराणा जी की प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र व तलवार भेट कर पुष्पहार पहनाकर मुख्य अतिथियों का किया,

भव्य स्वागत , मंच पर विराजमान वरिष्ठों में आदरणीय भाजपा प्रदेश मंत्री जनपद प्रभारी श्री मती अर्चना मिश्रा जी वरिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री अनुराग अवस्थी एवं हम सबके शुभचिंतक बडे भाई सदर क्षेत्र से यशस्वी विधायक आदरणीय पंकज गुप्ता जी व वरिष्ठ समाजसेवी अरुण सिंह जी , नंदू जी व सभी मुख्य अतिथियों को तलवार भेंट कर किया स्वागत इस शुभ अवसर पर सदर विधायक आदरणीय पंकज गुप्ता जी के द्वारा शहर में महाराणा प्रताप एवं उनके परम मित्र भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा मंच से आदरणीय विधायक जी के मुखारविंद से की गई कार्यक्रम में शामिल हुए, सभी वरिष्ठों का कार्यक्रम आयोजन प्रभारी श्री धीरेंद्र जी के द्वारा महाराणा प्रताप जी की प्रतीक चित्र भेंट कर जनपद के सभी राष्ट्र एवं राणा प्रेमी एक हजार से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सुबह से शाम तक जनपद के कोने कोने से हजारों की बड़ी संख्या में आने वाले हिंदू युवा वाहिनी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का किया गया स्वागत कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों ने महा राणा जी के बारे में रखखें अपने-अपने विचार मीडिया में चर्चा करते हुए बताया महाराणा प्रताप हमारे देश के परम प्रतापी एक ऐसे शूरवीर योद्धा थे।

जिन्होंने अकबर की 80 हजार की सेना से अपने सिर्फ15 हजार सैनिकों के साथ युद्ध लड़ा और धूल चटाई चर्चा को आगे बढ़ते हुए कहा अकबर ने आधा हिंदुस्तान देने की बात राणा जी से भय खाकर अकबर ने कही सिर्फ मेवाड़ की खातिर महाराणा प्रताप जी ने स्वीकार नहीं किया और एक समय एसा आया भीलो की सेना बनाकर,घास की रोटी खाकर अकबर को युद्ध में कई बार परास्त किया ! कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए उपस्थित जिसमें प्रमुख रूप से जिला प्रभारी मनीष सिंह चंदेल, राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया व महामंत्री योगेश द्विवेदी , विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रभारी उन्नाव चंद्र प्रकाश गुप्ता, बाहूबली सचिन तिवारी, आनंद अवस्थी, अध्यक्ष प्रीति सिंह, निखिल गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह चंदेल, जिला मंत्री सचिन राजपूत, अर्पित सिंह नूतन सिंह, अध्यक्ष अंगद जी एवं हजारों की संख्या में हिंदू युवा वाहिनी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में हुए शामिल!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



