संवाददाता/ उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली के अमवार चौकी क्षेत्र में चाक़ू के हमले में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चेरी में रखवा दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बताते चलें कि भिसुर गांव निवासी 45 वर्षीय शंभु खरवार पर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे अमवार चौकी क्षेत्र में चाकू से हमला किया गया। गर्दन पर वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। सूचना पर अमवार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा। वहां मौजूद कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने शंभु को भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहाँ पँहुचते ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी, सास व पुत्री सोनी खरवार के अनुसार सभी लोग दुद्धी बाजार में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान साथ में मजदूरी करने वाला खजूरी निवासी एक व्यक्ति ने शम्भू पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। यहां यह विचारणीय प्रश्न है कि आदिवासी भाजपा नेता दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार के क्षेत्र में भी आदिवासियों पर भारी जोर जुल्म होते आ रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



