चंदनिया खुर्द के मतदाताओं ने निभाई शत प्रतिशत सहभागिता
समाज जागरण
शहडोल
लोकसभा निर्वाचन के पहले चरण के अंतर्गत आज शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम चंदनिया खुर्द ने 100% मतदान कर इतिहास रचा है। चंदनिया खुर्द के 100% मतदाताओं ने अपनी लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता निभाई है।
गौरतलब है कि शहडोल जिले में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बी. एस.जामोद,एडीजीपी श्री डीसी सागर, डीआईजी सविता सुहाने,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरुण भटनागर, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक,अपर कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



