रविकांत गोप,दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)
झारखंड(19 अप्रैल2024):- शुक्रवार को जैक बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही मैट्रिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया।वहीं सरायकेला जिले के टॉप टेन सूची में तीसरा और राजनगर प्रखंड में प्रथम स्थान (टॉपर)लाने वाले शहीद निर्मल महतो स्कूल मेहेशकुदर के छात्र तन्मय प्रधान ने 95 प्रतिशत ,475 अंक लाकर राजनगर प्रखंड का नाम रौशन किया है।तन्मय प्रधान गेंगेरुली पंचायत के गंगाडीह गाँव का रहने वाला है। वहीं तन्मय प्रधान आगे चलकर साइंस की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहते है।तन्मय के पिता पंकज प्रधान पेशे से किसान है,माता गृहणी है।तन्मय प्रधान अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को देते है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



