दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी
जिला संवाददाता चतरा
चतरा (झारखंड) 04 अगस्त 2023:- जिले में अच्छी बारिश न होने के कारण क्षेत्र में सुखाड़ के स्थिति उत्पन्न होते देख चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने लोकसभा में नियम 377 के तहत अपनी मांग रखी और कहा कि चतरा जिला में पचहत्तर प्रतिशत कम बारिश हुई है जिसके कारण पूरे क्षेत्र में अभी तक धान की रोपनी नही हुई है।मक्का, तेलहन,दलहन एवं मोटे अनाज 14.7 फीसद ही अच्छादान हुआ है।केन्द्र सरकार ने सात जुलाई को बारह राज्यों के साथ सुखाड़ पर एक बैठक का आयोजन किया था जिसमे मेरे द्वारा क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन चतरा को पत्र लिखा गया था। श्री सिंह ने बताया कि बिगत वर्ष भी क्षेत्र में सुखाड़ हुआ था जिसमे मेरे द्वारा मामला लोकसभा में भी उठाया गया था परंतु राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को कोई प्रस्ताव नही भेजा।
सांसद श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मेरी केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मांग है कि केंद्रीय स्तर व राज्य स्तर से टीम भेजकर प्रत्येक जिले में सुखाड़ के स्थिति का आकलन किया जाए तथा स्थिति को देखते हुए तत्काल किसानों को राहत प्रदान करने के लिए विशेष सुखाड़ राहत योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से सहायता व वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए तैयारी करवाई जाए।किसानों को सिंचाई के वैकल्पिक सुविधा के लिए कुसुम योजना एवं सोलर वाटर पम्प बोरिंग के साथ उपलब्ध कराया जाए।श्री सिंह ने ये भी कहा कि राज्य के सभी लंबित सिंचाई योजनाओं और क्षतिग्रस्त सिंचाई योजनाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने हेतु ठोस कार्य योजना बनाई जाए।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








