google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पति व ससुराल वाले मां बेटा को घर से खदेड़ा पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान

दैनिक समाज जागरण मनोज कुमार, रोहतास ब्यूरो

रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के घोपतपुर गांव की एक बेटे की मां को पति व ससुराल वाले मारपीट कर घर से खदेड़ दिया है । महिला एक बच्चे की मां है जो तीन दिनों से थाना का चक्कर लगा रही है । महिला का घोपतपुर गांव में शादी हुआ है । महिला बताती है कि काराकाट थाना के धवनी गांव सुभाष पांडेय की बेटी आरती पांडेय है । बतायी कि मेरे पति संतोष पांडेय तथा ससुराल वाले मेरे साथ अक्सर मारपीट करते है । खाना नहीं देते है ।

पति तथा ससुराल वाले जान से मारने की धमकी देते है । महिला बतायी कि मारपीट के बाद घर से निकाल दिया गया है । तीन दिन से थाना का चक्कर काट रही हूं । पुलिस कोई संज्ञान नहीं ले रही है । पीड़ित महिला का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है । घंटों रोने के बाद भी पुलिस ने महिला का हाल नहीं जाना । खबर लिखे जाने तक महिला अपने बेटे के साथ थाना में बैठी हुयी है । पुलिस पीड़ित महिला को कब न्याय दिलाएगी ये सवाल खड़ा हो गया है । थानाध्यक्ष आदित्य कुमार से जानकारी ली गयी तो बताया गया कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)