google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

असनहर में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ शुरू हुई पूजा की तैयारियां

समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

सोनभद्र। विकास खंड बभनी के असनहर गांव में स्थित श्री हरिशंकर मंदिर परिसर में सोमवार को शारदीय दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हुआ। हरिशंकर सेवा समिति की ओर से अश्विन मास की दशमी तिथि के शुभ संयोग पर भूमि पूजन कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुए पूजन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। समिति के प्रबंधक अरविंद दुबे ने विधि-विधान से स्थल पूजन, हनुमानजी महाराज का पूजन तथा शंकरजी का पूजन पूजन किया। पूजा के मुख्य आचार्य विष्णु कांत पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। स्थल पूजन के बाद समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण समेत अन्य तैयारियों को समय से पूरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय, अभय कुमार पांडेय, ललित कश्यप, अंगद कश्यप, कृष्णानंद दुबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)