google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीएम ने जरूरतमंदों को सौंपी ट्राई साइकिल व मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी

जनसुनवाई बनीं उम्मीद का सहारा, दिव्यागजनों को मिली आत्मनिर्भरता की राह

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के लिए सोमवार का दिन नई उम्मीद और खुशी लेकर आया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संवेदनशीलता के साथ उनकी आवश्यकता को समझते हुए मौके पर ही उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। ट्राई साइकिल और मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से दोनों दिव्यांगजनों के लिए आवागमन सुगम होने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ।


जनसुनवाई में ग्राम घुवास खुर्द, रॉबर्ट्सगंज निवासी श्री मुन्ना लाल सोनी पुत्र श्री विश्वनाथ सोनी, जो एक पैर से दिव्यांग हैं, को जिलाधिकारी ने ट्राई साइकिल प्रदान की। ट्राई साइकिल प्राप्त कर उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इससे उन्हें दैनिक कार्यों एवं आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं वार्ड नंबर-23, नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज निवासी श्री अभय केसरी पुत्र श्री अशोक कुमार, जो दोनों पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं, को जिलाधिकारी ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से उनके आवागमन में सहूलियत के साथ स्वतंत्र रूप से आने-जाने की क्षमता भी बढ़ेगी।

दोनों लाभार्थियों ने सहायक उपकरण प्राप्त होने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके लिए यह सहायता केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन को अधिक सहज बनाने और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का माध्यम बनी ।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि जनसुनवाई में प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनना तथा पात्र व्यक्ति को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)