google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छठ घाट नबीनगर मे रेफरल अस्पताल नबीनगर ने लगाया चिकित्सा शिविर

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 19 नवम्बर 2023 रविवार नबीनगर छठ घाट पर रेफरल अस्पताल नबीनगर के सौजन्य से चिकित्सा शिविर लगाया गया।रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेंद्र सिंह ने बताया कि छठ पर्व को लेकर घाट पर काफी भीड़ को देखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस के साथ डॉ फरजाना परवीन के नेतृत्व मे चिकित्सा शिविर लगाया गया है। मौके पर डॉ फरजाना ने बताया कि इस शिविर मे पर्याप्त दवाओं के साथ नार्शिंग स्टाफ मौजूद हैं जो किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने मे सक्षम है।
मौके पर नर्स (उपचारिका ) उमा भारती, सुशीला कुमारी,सोनल सुरभि, अक्षित पाठक एवम अन्य तत्पर रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)