नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा श्री यमुना प्रसाद ने एडीसीपी नोएडा श्री सुमित कुमार शुक्ला के साथ नोएडा जोन के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए मुख्य चार कृत्रिम घाटों का निरीक्षण किया।





निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा फायर टेंडर की उपलब्धता जैसी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
डीसीपी और एडीसीपी ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को निर्देश दिए कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारीगणों को नियमित फुट पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही, सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के आदेश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
📍स्रोत: मीडिया सेल, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



