
अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ,कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 26 अक्टूबर 2025: सरायकेला पुलिस ने सीनी ओपी क्षेत्र में घटित ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया महिन्द्रा ट्रैक्टर डाला सहित बरामद किया है। साथ ही दो स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं।
मामला सरायकेला थाना कांड संख्या 95/25 दिनांक 10 अक्टूबर 2025 का है। ग्राम बेरगाडीह से अज्ञात चोरों ने महिन्द्रा ट्रैक्टर चोरी कर लिया था। मामले में आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को पकड़ा। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विशाल जामुदा (निवासी हंसा नवाडीह, सरायकेला), घनश्याम पूर्ति (निवासी करलाजूडी, चाईबासा) और शनि देवगम (निवासी पुराना चाईबासा) के रूप में हुई है। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बान्डिया से बरामद किया गया।
छापामारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार, सीनी ओपी प्रभारी राजेन्द्र कुमार, पुअनि अमीश कुमार, सा.अनि. हरेकृष्ण महतो, हविलदार नन्दू राम बोयपाई, आरक्षक योगेन्द्र प्रमाणिक और तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



