google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मंत्री शिव डहरिया का मस्तूरी विधानसभा में कार्यकर्ताओ ने जगह-जगह किया स्वागत


समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। बिलासपुर जिला प्रवास पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व मंत्री शिव डहरिया का मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेसियों ने जगह-जगह किया भव्य स्वागत । सोमवार को गिरौदपुरी धाम पहुंचे प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री शिव डहरिया का आगमन मस्तूरी विधानसभा होते हुए बिलासपुर कांग्रेस भवन मंगलवार को हुआ जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया के द्वारा दर्रीघाट में जोरों शोरों से बाजे गाजे और फुलमाला फटाके के साथ स्वागत किया गया, वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी के द्वारा जायसी फ्यूल्स पेट्रोल टंकी के पास कार्यकर्ताओं सहित स्वागत किया गया एवं जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव ने भी ग्राम पंचायत खुडुभाठा फोरलेन चौक पर भी स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में मस्तूरी क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)