समाज जागरण
पेंड्रा।असेंबली हॉल पेण्ड्रा में जिला स्तरीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ इस आयोजन में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत, जिला पंचायत CEO मुकेश रावटे सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



