अनूपपुर
शारदा ओसीएम में हाल ही में आर.के. कंपनी को मिले टेंडर में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र की खदानों और परियोजनाओं से सबसे पहले यहां के बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलना चाहिए, ताकि पलायन रुके और स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती आ सके।
भाजपा मंडल ने कलेक्टर से आग्रह किया कि ठेकेदार कंपनी को रोजगार नीति के तहत आस-पास के गांवों के युवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए जाएं। ज्ञापन सौंपते समय मंडल के प्रमुख पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी महामंत्री बद्रीश सिंह,बृजकांत तिवारी, एल एन द्विवेदी ,राकेश सोनी,ओंकार सारथी,रवि गौतम,धीरेन्द्र द्विवेदी,हरे कृष्ण सिंह और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



