पटना:– राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल, एजी कालोनी पटना में अध्ययनरत बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संयोजन अवीवा लाइफ इंश्योरेंस, पटना मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक अतुल्य कुमार सिन्हा ने किया।इस प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी बच्चों को पेंटिंग कीट उपलब्ध कराया गया एवं बच्चों के द्वारा बड़ा ही मनमोहक और प्रेरणादायक पेंटिंग देखकर अतिथिगण भाव विभोर हो गए। पेंटिंग प्रतियोगिता समापन के अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अतुल्य कुमार सिन्हा ने कहा कि इस विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में अजीब सी प्रतिभा है। बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को सोचने पर मजबूर कर दिया।हम सब इन प्रतिभाशाली बच्चों को आगामी कार्यक्रमों में पुरस्कृत कर उनके उत्साह और लगन को बढ़ाने का कार्य करेंगे।आर.सी.सेंट्रल स्कूल , एजी कालोनी, पटना के अध्यक्ष पप्पू कुमार ने कहा कि यहां के बच्चों की प्रतिभा देखकर मैं बहुत आनंदित हूं क्योंकि बहुत कम समय में यहां के बच्चे काफी आगे निकल रहे हैं। मैं यहां के शिक्षक बंधु -भगिनी से अपील करना चाहता हूं कि आप सब इसी प्रकार इन बच्चों को तरासते रहें ताकि यहां के बच्चे घर का दीप और जग का दिवाकर बन सकें।आगत अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कराया जबकि संचालन अमृता सिन्हा ने किया।इस अवसर पर सरोज कुमार, अभिषेक कुमार,शिव कुमार साहू,डा.प्रज्ञान,आर्यन कुमार, राकेश कुमार, ज्योति कुमारी, रामविनय सिंह, राजकुमार दूबे, गुंजा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



