google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विवादित जमीन पर हो रहा निर्माण , ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, समाज जागरण

पदमा: सरैया पंचायत स्थित विवादित सरकारी जमीन पर जारी निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पदमा पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अवैध निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया है कि सरैया गांव स्थित खाता संख्या 275, प्लॉट संख्या 1899, कुल रकवा 8.17 एकड़ भूमि को वर्ष 2009 में अनुमंडल पदाधिकारी, बरही द्वारा सरकारी जमीन घोषित किया जा चुका है। फिलहाल यह मामला उपायुक्त न्यायालय में विधिक वाद संख्या 08/2020 के रूप में लंबित है।
इसके बावजूद भी उक्त भूमि पर मकान निर्माण कार्य जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब मामला न्यायालय में लंबित है, तो इस दौरान किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)