google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बच्चों ने धूमधाम से निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर प्रथम में “हर घर तिरंगा यात्रा” का धूमधाम से निकाली गई।
विद्यालय के बच्चों ने तख्तियाँ, बैनर और तिरंगा ध्वज के साथ ड्रम बजाते उत्साहपूर्ण देशभक्ति गीतों को गाते “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम” उद्घोषणाओं के साथ यात्रा की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र नारायण त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल हमारे देश के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रगाढ़ करने का एक बेहतरीन अवसर है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत “जन गण मन” से हुआ, जिसमें सभी शिक्षक और विद्यार्थी सम्मिलित हुए और रामेश्वर बाजार ,मन्दिर तक यात्रा पूरी की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)