आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 – मु0अ0स0 314/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस सम्बन्धित एक अभियुक्त को आज दिनांक 14.10.2025 को बेलछ मोड सलखन थाना चोपन सोनभद्र से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की सुपर स्पलेण्डर मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त आनन्द पुत्र जसवन्त भारती निवासी बेलछ थाना चोपन सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



