मिंटू कुमार, संवाददाता
दैनिक समाज जागरण, हजारीबाग
हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित चुटियारो गांव में बुधवार की रात्रि एक दर्दनाक घटना हुई, जहाँ टमाटर के खेत की रखवाली कर रहे आदित्य राना (50) पर एक बिछड़ा हुआ जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हमले में आदित्य राना गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हाथी ने आदित्य की पत्नी शांति देवी (40) पर भी हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल, हजारीबाग में चल रहा है।
परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि शांति देवी के साथ उनके चार बच्चे— 19 वर्षीय बड़ी बेटी, 17 वर्षीय दूसरी बेटी, 8 वर्षीय तीसरी बेटी और 6 वर्षीय बेटा — अब अनाथ हो गए हैं। आदित्य राना ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।
वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) हजारीबाग के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने कहा कि—
“पिछले चार–पांच दिनों से हाथी इसी क्षेत्र में लगातार घूम रहा था। वन विभाग को इसकी जानकारी थी, फिर भी सिर्फ चेतावनी देकर औपचारिकता निभाई गई। समय रहते कार्रवाई की जाती तो यह घटना टल सकती थी।”
उन्होंने वन विभाग से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने तथा घायल शांति देवी को भी उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि—
“अगर मुआवजा नहीं दिया गया, तो वन विभाग के खिलाफ लोगों का आक्रोश जन आंदोलन में बदल सकता है।”
गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



