google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संचारी रोस्टर नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत गांवों में शुरु हुआ सफाई अभियान सफाई

राजेश तिवारी
अयोध्या।
संचारी रोस्टर नियंत्रण एवम दस्तक अभियान के तहत हैरिंग्टनगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में सफाई का कार्यक्रम चलाया गया है। जिसमें सफाई कर्मचारियों की बनायी गयी टीमें गांवों में पहुंच कर नालियों, विद्यालयों पंचायत भवनों की सफाई में लगी हुई हैं। जिसकी मानिटरिंग एडीओ पंचायत अरविन्द कुमार खुद कर रहे हैं।
हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत चमैला में संचारी रोस्टर नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का एडीओ पंचायत हैरिंग्टनगंज अरविन्द कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मचारी कार्य करते हुए मिले। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए इमानदारी के अपने कार्यों को करने की नसीहत दी।
निरीक्षण के समय मुख्य रूप से वीडीओ जय सिंह यादव, राकेश कुमार वर्मा, टीए जय प्रकाश, राम कुमार, नितिन सिंह, अवधेश पाठक सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)