google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुवर पालन से ग्रामीण परेशान हो रही बीमारी

समाज जागरण एस बी तिवारी
बड़ागांव वाराणसी
बड़ागांव ब्लाक के साधोगंज बाजार में एक परिवार द्वारा सुवर पालन किया जा रहा है जिससे आसपास के रहने वाले परिवार सहित बाजार वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है बताते चलें साधोगंज चरावन निवासी राहुल कुमार सरोज ने अपने बगल के गिरमिट पुत्र रामसूरत द्वारा घर में ही सूअर पालन किए जाने पर आपत्ति जाहिर किया है राहुल कुमार सरोज ने बताया की गिरमिट द्वारा किए जा रहे हैं सूअर पालन से आसपास काफी दुर्गंध और गंदगी फैली रहती है पास में स्थित चौराहा माता मंदिर में दर्शन पूजन करने आने वाले भक्तों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सूअर पालन क्षेत्र के आसपास घरों के लोगों को तरह-तरह के रोगों का सामना करना पड़ रहा है बार-बार मना करने के बाद भी सूअर पालन नहीं बंद करने पर अब राहुल ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाते हुए सूअर पालन बंद करने या फिर बस्ती से थोड़ी दूर करने का आग्रह किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)