google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीएम नीतीश कुमार आगमन को लेकर मनिया गांव में प्रशासनिक बैठक*

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
बांका: समाधान यात्रा के दौरान बांका जिला के हस्तकला की धरती कहे जाने वाली सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बसे मनिया गांव मेंं आने वाले सूबे के मुखिया नीतीश कुमार आगमन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है। जहां जिसे के सम्बंधित अधिकारी प्रति दिन वहां के विधि व्यवस्था में गांव के चारों ओर विकास की गंगा बहा रहे हैं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की ख़ास मकसद है कि मनिया गांव में हस्तकला के माध्यम से बन रहे चांदी की मछली जो वहां के कारीगरों द्वारा निर्मित चांदी की मछली देश विदेशों में इसकी मांग बढ़ गई है। लेकिन आज भी वह गांव के कारीगरों को सरकार द्वारा कोई विशेष दर्जा नहीं दिया गया है। जिसे लेकर गांव के ठाकुर स्वर्णकार हस्तकला उद्योग के अध्यक्ष एवं समाजसेवी ब्रह्म प्रकाश ठाकुर के अथक प्रयास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन होने जा रही। जिसकी तैयारी को लेकर मंगलवार 24 जनवरी को एक विशेष बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किए साथ ही जिलाधिकारी एवं बिहार सचिव उद्योग विभाग के पंकज दीक्षित ने हस्तकला से बने निर्मित चांदी की मछली का अवलोकन किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश उद्योग विभाग के महानिदेशक पटना एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं समस्त मनिया गांव के ठाकुर स्वर्णकार हस्तकला के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)