google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कालेज रोड की जर्जर हालत को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन।



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। मुख्यालय के एकमात्र शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय के आवागमन के लिए बने मुख्य मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो गई है। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कई बार धरना आंदोलन करने के साथ साथ ज्ञापन उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं। फिर भी यह सड़क हाल बेहाल है। कुछ माह पूर्व बिलासपुर सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू इसी कॉलेज में आए हुए थे तो 15 दिवस में रोड का मरम्मत एवं कार्य चालू करवाने की भी बात कही गई थी लेकिन वह भी आज तक नहीं हो पाया। इन सब स्थिति को देखते हुए और छात्र छात्राओं को होने वाली परेशानियों को लेकर मस्तूरी विधानसभा के आम आदमी पार्टी के युवा नेता धर्म भार्गव के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है कि 15 दिवस के अंदर सड़क की मरम्मत कार्य को प्रारंभ किया जाए। अन्यथा आम आदमी पार्टी के द्वारा मस्तूरी में उग्र आंदोलन करने की बात कहते हुए ज्ञापन सौपा गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)